The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धर्म संसद के आयोजको पर भी हो कार्यवाही: सुबोध हरितवाल

Spread the love

रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा है कि रायपुर में आयोजित इस धर्म संसद के आयोजनकर्ताओं पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। जिन्होंने कालीचरण जैसे बाबा को आमंत्रित किया। सुबोध हरितवाल ने कहा कि बाबा कालीचरण की भाषा में हिंसा झलक रहीं है जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और अस्वीकार्य है। महात्मा गांधी के देश मे ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नही किया जा सकता। आयोजन समिति के लोग इस बात को सुनिश्चित करना था कि यह हमारे हिन्दू सनातन धर्म की बात हो, देवी देवताओं की बात हो, समाज को मजबूत करते हुए देश को मजबूत करने की बात हो । कालीचरण बाबा जैसे लोगो को आमंत्रित कर छत्तीसगढ़ का शांत वातावरण खराब करने के लिए कार्यवाही होनी चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor