Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी प्रकाश पर्व की बधाई

Spread the love
“उदय ​मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज को अपनी शुभकामनाए दी है। उन्होेंने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की बधाई देते हुये नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व स्नेह की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गुरूनानक देव के रूप में धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम, सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत एंव संदेश आज भी मानव समाज के लिये उतने ही अधिक मार्गदर्शक है जितना की गुरूनानक जी के दौर के समय थे। नगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने भी नागरिकों को प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor