The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार तीन बसें आपस में टकराई,पांच की मौत दस लोग घायल

Spread the love

रायपुर। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर 27 दिसंबर को सुबह सद्दोपुर के निकट तेज रफ्तार तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसें में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए। इस हादसे में मरने वालों में छत्तीसगढ़ के दो लोग हैं। इनमे कोरबा के कुम्हार पास उमरेली की मीना पत्नी फिरत सिंह, जांजगीर-चांपा के नीम चौरा पारा सकरा के रोहित पुत्र बरतराम सिंहमार शामिल हैं। ये लोग बस में किसी काम के लिए जा रहे थे, इसकी जानकारी नही मिल सकी है। सुबह कोहरे के कारण बस चालकों को सामने से आने वाली बसें दिख नहीं रही थी। एक बस के चालक को नींद आने पर उसने सड़क किनारे बस को रोक दी। उसी समय पीछे से आ रही दो बसे उससे भिड़ गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव भटवलिया के राहुल कुमार व उसके भाई प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश राजभर की मौत हो गई। पांचवें की पहचान नहीं हो पाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *