The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ठंड का कहरः ठंड से एक और बुजुर्ग महिला की मौत, ठंड से मृतकों की संख्या दो हो गई

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में ठंड से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड के पास भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला खुले आसमान के नीचे रातभर सोती रही। दोपहर तक किसी को उसकी मौत की भनक तक नहीं लगी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की ठंड से मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस प्रकार एक हफ्ते के अंदर बिलासपुर में ठंड के चलते 2 लोगों की जान जा चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *