The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टेनिस बाल प्रतियोगिता में बासीन ने मारी बाजी

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । ग्राम खुटेरी में 18 दिसम्बर से आयोजित शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का कल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिला के लगभग 35 ग्रामो के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच लक्ष्मी साहू चिंताराम साहू नारायण साहू इतवारी साहू के हाथों से विजयी प्रतिभागियों को ईनाम की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 35 टीमो को परास्त करते हुए फाइनल मैच बासीन व तर्रा के बीच खेला गया जिसमें बासीन ने 8 ओवर में 64 रन बनाकर 33रनों से विजयी बने। तथा तर्रा ने उपविजेता का खिताब जीता। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के घनश्याम, नागेंद्र, गोपेश,कुंदन,चेतन,तेजराम,सीताराम,चोखेलाल,योगेन्द्र ,गोपी,कमलेश हेराम, सुरेन्द्र, गज्जू, संतोष जनक का विशेष सहयोग रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor