The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

संप्रेक्षण गृह से 9 नाबालिग फरार, कलेक्टर ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश

Spread the love

रायपुर/महासमुंद। बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद से गुरुवार को 9 नाबालिग बालक खिड़की की छत तोड़कर फरार हो गए। सभी बालकों की उम्र 15 से 17 वर्ष है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। फरार हुए सभी बालक चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी के तहत बाल संप्रेक्षण गृह में लाए गए थे। पुलिस बालकों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। एएसपी मेघा टेम्भुरकर ने बताया कि पुलिस की टीम जांच कर रही है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *