The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

धारदार हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत धारदार चाकू के साथ आरोपी शाहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ताज नगर संतोषी नगर स्थित सीरत मैदान के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा है। टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू 23 वर्ष निवासी ताज नगर संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू की तलाशी लेने पर उसके पास धारदार हथियार रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 581/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor