The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। स्थानीय कांग्रेस भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के 137 वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी सभा के दौरान उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए महापौर हेमा देशमुख और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि देश की उन्नति और तरक्की के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे रही है। कांग्रेस नेताओं के बलिदानों से इतिहास भरा हुआ है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का अहम योगदान रहा। पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के 17 no. तुलसीपुर वार्ड में 42 वर्ष बाद कांग्रेस का परचम लहराने पर नवनिर्वाचित पार्षद चंद्रकला देवांगन और बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद चंद्रकला देवांगन ने कहा कि उनकी जीत कांग्रेस पार्टी और तुलसीपुर के मतदाताओं की जीत है। वर्ष 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी, आज कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की स्थापना की 137 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस खुशी को आम लोगों के साथ बांटते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी सभा के बाद शहर के जय स्तंभ चौक और बाजार क्षेत्र में मिठाइयां बांटी और अपनी खुशियों का इजहार किया।उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor