The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाथियों के दल ने ग्रामीण पर किया हमला मौके पर मौत,विधायक ने परिवार वालों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Spread the love

बलरामपुर। जिले के भीतर चुरा कांधे ग्राम में हाथियों के दल ने पंडो जनजाति के ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। भीतर चुरा क्षेत्र में दर्जनों हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बारिश हो रही है बारिश की वजह से ग्रामीण बारिश के दौरान अपनी गाय को जंगल बथान में बांधने गया था। जहाँ हाथियों के दल से उसका सामना हो गया। हथियो ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही रामानुजगंज विधानसभा के विधायक बृहस्पति सिंह मृतक के परिवार वालों से मिलने पहुंचे, जहां परिवार वालों का उन्होंने ढांढस बांधते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इतना ही नहीं तत्काल विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा परिजनों को 10 हजार रुपये मृतक के कार्यक्रम करने हेतु सहायता राशि दी गई। वहीं वन विभाग की टीम ने भी मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor