The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बेचने वाली महिला समेत दो ग्राहक गिरफ्तार,चार किलो 600 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे दो युवकों को पकड़ा है। उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाली महिला और दो खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार किलो 600 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि दो युवक परसदा से गांजा लेकर सिरगिट्टी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने दुर्गा आइल मिल के पास घेराबंदी कर विषु उर्फ विशाल देवांगन 23 वर्ष निवासी नयापारा कीर्तिनगर और लक्ष्मीनारायण कौशिक 30 वर्ष निवासी परसदा बजरंग चौक को पकड़ लिया। आरोपित ने बताया कि वे परसदा में रहने वाली गीतिका कौशिक 28वर्ष की दुकान से गांजा लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने परसदा के आवास पारा स्थित दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान में दो खरीदार भी मौजूद थे। पुलिस ने दुकान संचालक गीतिका और खरीदार राहुल केशरवानी 24 वर्ष और सूरज धु्रव 21 वर्ष निवासी परसदा को पकड़ लिया। तलाशी में युवकों की जेब से गांजा मिला। वहीं, महिला ने दुकान के काउंटर के नीचे गांजा छुपा रखा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार किलो 600 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor