The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आदमखोर तेंदुआ कैद हुआ पिंजरे में,तीन लोगों का कर चुका है​ शिकार

Spread the love

गरियाबंद । जिले में एक आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इस तेंदुए ने इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में काफी आतंक मचाया था। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान और नाराज थे। एक महीने पहले इस इलाके में एक महिला का तेंदुए ने किया शिकार किया था। इसके अलावा बच्ची समेत 2 लोगों का भी इसी तेंदुए ने शिकार किया। वन विभाग ने टीम ने तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के काजनसरा के जंगल का है।दरअसल, पिछले कुछ महीनों में महिला और बच्ची का शिकार तेंदुए ने किया था। जिसके बाद से ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर थी। टीम ने गरियाबंद वन परिक्षेत्र के काजनसरा ,बम्हनी और कुचैना के जंगल में पिंजरा लगाया था। इस बीच शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे तेंदुए काजनसरा में लगे पिंजरे में आकर फंस गया। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। तब टीम मौके पर पहुंची। बाद में पिंजरे को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्वे क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor