The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एम्स अफसर ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा,अश्लील ऑडियो की वजह से झगड़ा

Spread the love

रायपुर । एम्स में एक सिक्योरिटी गार्ड को अस्पताल के अफसर ने पीट दिया। अब इस घटना के बाद अस्पताल के सभी सुरक्षाकर्मी एक जुट हो गए हैं। काम बंद करने अफसर पर कार्रवाई जैसी बातों को लेकर एम्स प्रबंधन और गार्ड्स के बीच खींच-तान जारी है। मारपीट की ये घटना शुक्रवार की है। शनिवार को इस मामले में फिर से शिकायत लेकर सुरक्षाकर्मी पुलिस के पास गए हैं। आमानाका थाने की पुलिस इस मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कह रही है। विपिन कुशवाहा के घर वालों के बारे में एम्स में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने अश्लील बातें की थी। इसे किसी ने रिकॉर्ड कर कुशवाहा को भेज दिया। इस बातचीत में कुशवाहा के घरवालों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। कुशवाहा ने रिखी राम पर आरोप लगाते हुए उसे पीटा है। दूसरी तरफ रिखी का दावा है कि ऑडियो में आवाज उसकी नहीं है, बेवजह अफसर ने उसके साथ मारपीट की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *