The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्मशान घाट के पास गड्‌ढे में मिला अधेड़ का शव,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जांगजीर । जांगजीर नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर से निकले एक अधेड़ का शव गुरुवार सुबह श्मशान घाट में मिला। जानकारी के मुताबिक, उदयभाठा निवासी दिलेराम विश्वकर्मा 55 वर्ष किसी काम के सिलसिले में बुधवार शाम पड़ोस के गांव भठली जाने के लिए निकले थे। उस समय बारिश काफी हो रही थी। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के घर रुक गए होंगे। बेटे श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने बताया कि अक्सर रात में रुक जाने के कारण उनकी तलाश नहीं की, लेकिन जब सुबह तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। इस दौरान गांव के ही देव कुमार ने बताया कि दिलेराम की लाश गांव के बाहर भठली रोड श्मशान घाट के पास गड्‌ढे में पड़ी है। वहां सभी लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दिलेराम की लाश पानी के गड्ढे में औंधे मुंह पड़ी हुई थी। पुलिस ने पानी में डूबने से दिलेराम की मौत होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि जिस गड्ढे में वह मिले वो महज एक से डेढ़ फीट ही गहरा था। ऐसे में मौत को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वजह का पता चल सकेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor