The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर : मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर बंधक बनाए 13 मजदूर सकुशल अपने घर लौटे,मामले की जांच में जुटी है महाराष्ट्र पुलिस

Spread the love

कवर्धा। महाराष्ट्र के सोलापुर में 45 दिनों तक ठेकेदार ने मजदूरों को बंधक बनाकर रखा था। बंधक बनाए गए 13 मजदूर सकुशल अपने घर लौटे है। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार ने गांव में रहने वाले कुछ लोगो को काम दिलाने के बहाने अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वो भी इसके जाल में फंस गये। लेकिन वहा उनसे भारी लोडिंग का काम कराया जाता था न खाना देते न मेहताना। करीब 13 मजदूरों बंधक बनाकर रखा था। सभी कुकदूर थाना के पंडरीपानी निवासी हैं। सभी बैगा मजदूर है। मजदूरों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुलिस की एक टीम को तुंरत भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मौके में पहुंचकर सभी को बंधक मजदूरो सकुशल उनके घर पहुंचाया। अब महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *