The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़- चेन्नई गए छत्तीसगढ़ के मजदूर पर हथियार से हमला

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के सीतापुर अंतर्गत भरतपुर निवासी कमाने खाने चेन्नई गए मजदूर रामप्रसाद पर अज्ञात लोगो द्वारा हथियारों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। छत्तीसगढ़ के मंत्री तथा सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने मजदूर पर हमले की जानकारी संज्ञान में आते ही तत्काल बचाव की कार्यवाही की। श्री भगत ने रायपुर पुलिस की मदद से मजदूर रामप्रसाद को सुरक्षित बचा लिया है। मजदूर रामप्रसाद को कोयम्बटूर के सिंगलूर थाना में सुरक्षित रखा गया तथा पुलिस के देखरेख में मजदूर रामप्रसाद का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि पुलिस की मदद से जल्द ही मजदूर रामप्रसाद को छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *