पामगढ़ में खाता विभाजन, डायवर्सन और वृक्ष कटाई के मामलों का निराकरण शिविर 14 से

Spread the love

“सुरेश यादव की रिपोर्ट”

जांजगीर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण के लिए लगातार राजस्व अधिकारियों की समीक्षा लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम आज कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा तहसीलवार और प्रकरणवार राजस्व अधिकारियों से समय-सीमा से बाहर के लंबित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा लगातार समीक्षा और उनके निर्देशन के बाद जिले में अविवादित खाता विभाजन, डायवर्सन और वृक्ष कटाई के मामलों के कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर नहीं है। इसके साथ ही आज कलेक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों लंबित राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिए तहसीलदारों को निर्धारित तिथि में शिविर लगाने के लिए निर्देश दिए है। निर्धारित तिथि के अनुसार तहसील चांपा में 14 नवम्बर 2022 से 27 जनवरी 2023 तक, 14 नवम्बर 2022 से 01 दिसंबर 2022 तक तहसील बम्हनीडीह में, 14 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक तहसील सारागांव में, अनुविभाग जांजगीर के तहसील जांजगीर में 14 नवम्बर 2022 से 30 दिसम्बर 2022 तक, 14 नवम्बर 2022 से 07 जनवरी 2023 तहसील नवागढ़ में, 14 नवम्बर 2022 से 10 जनवरी 2023 तहसील शिवरीनारायण में, अनुविभाग अकलतरा के तहसील अकलतरा में 14 नवम्बर 2022 से 29 दिसम्बर 2022 तक, तहसील बलौदा में 14 नवम्बर 2022 से 06 दिसम्बर 2022 तक और पामगढ़ अनुविभाग के तहसील पामगढ़ में 14 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक राजस्व शिविर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.