The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इंजीनियर की खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में पसरा सन्नाटा,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक इंजीनियर की खून से लथपथ लाश मिली है। उसका शव गांव के ही खेत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से छात्र को मारा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची गई है। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। जानकारी के मुताबिक, भिलाई गांव निवासी राजेश देवांगन 26 वर्ष पुत्र भीम देवांगन इंजीनियर था। वह दोपहर को घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी खून से लथपथ लाश पैरा के नीचे दबी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *