The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतः सुख की प्राप्ति के लिए रघुनाथ की गाथा का करे श्रवण : रंजना साहू

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी । रुद्री के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम यज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन पुनीत अवसर पर क्षेत्र के विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सहपरिवार राम यज्ञ संपन्न कराने पहुंचे पंडित रामप्रसाद शास्त्री जी से आशीर्वाद लिये एवं यज्ञ हवन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीरामचंद्र की कथाओं का श्रवण किये। शास्त्री जी ने राम कथा में कहा कि रामचरितमानस का भारतीय संस्कृति में अतुलनीय योगदान के साथ एक विशेष स्थान है, रामचरितमानस की लोकप्रियता अद्वितीय है, इसमें प्रभु श्री रामचंद्र जी को एक मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में दर्शाया गया है,  जोकि अखिल ब्रह्मांड के स्वामी हरिनारायण भगवान के अवतार है। और प्रभु श्रीराम आदर्श मानव के चरित्र के रूप में वर्णित है। विधायक रंजना साहू ने कथा श्रवण एवं यज्ञ में सम्मिलित होकर कहां की इस पुनीत पावन अवसर पर यज्ञ में सम्मिलित होने का एवं शास्त्री जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ मानो तो मेरा जीवन सफल हो गया, प्रभु श्रीराम की कथाएं जो संपूर्ण मानव समाज में यह सिखाता है कि जीवन को किस तरह, किस प्रकार किया जाए, भले ही उसमें कितने भी विघ्न या बाधा कार्यों ना हो हमें डरना नहीं चाहिए, गोस्वामी तुलसीदास जी ने राम कथा के उद्देश्य में प्रभु राम के के माध्यम से नैतिकता एवं सदाचार की शिक्षा को दिखाएं हैं। रामचरितमानस मानव धर्म के सिद्धांतों के प्रयोगात्मक पक्ष का आदर्श रूप प्रस्तुत करने वाला महान ग्रंथ है। जिसमें हम सबको अंतः सुख के लिए रघुनाथ की गाथा नित प्रतिदिन श्रवण एवं कथन करना चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor