The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सारंगढ़ नगरपालिका में अब कांग्रेस का कब्जा,निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सोनी बंजारे

Spread the love

सारंगढ़/बिलाईगढ़। कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़कर सारंगढ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 11 में जीत दर्ज की है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनाए जाने की घोषणा यहां कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हुई। अब पार्टी की ओर सोनी बंजारे अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्हें कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष से लेकर सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े का भी समर्थन है। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले सारंगढ़ में अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। हालांकि सारंगढ़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव महज रस्म अदायगी ही थी। दरअसल सारंगढ़ परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति वह भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड चुनाव में भाजपा के किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की है। जबकि सोनी अजय बंजारे शुरुआत से ही अध्यक्ष के लिए दावेदार मानी जा रही थी। उनका निर्विरोध अध्यक्ष होने का मार्ग प्रशस्त ही था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *