The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चलती कार में रील बनाने पर पुलिस ने किया गाड़ी जब्त

Spread the love

बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार में स्टंट और रील बनाने का मामला सामने आया है, जहां बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कुछ लोग चलती कार में स्टंट करते नजर आए, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। चकरभाठा पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि कार क्रमांक CG 10 CA 3999 को प्रतीक लूथर (36 वर्ष), निवासी बिलासपुर चला रहा था, जिसने अपनी महिला मित्र के साथ यह वीडियो बनाया था। पूछताछ में आरोपी ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है, जिसके बाद उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *