Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। घटना 26 नवंबर शाम की है। कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि कुछ लोग गाद लेकर लमेर से कोटा की ओर आ रहे थे। लमेर के पास ट्रैक्टर की ट्राली का बेयरिंग टूट गया। इससे चालक ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर सामान लेने गया था। इसी बीच लमेर निवासी दिनेश कुमार यादव 35 वर्ष अपने काम के बाद घर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को ट्राली नजर नहीं आई। बाइक सवार युवक ट्राली से टकरा गया। मृतक की पहचान के बाद उसके घर में इसकी सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर घटना की जानकारी होने के बाद ट्रैक्टर का चालक वहां लौटकर नहीं आया। पुलिस ट्राली के नंबर से उसके मालिक की पहचान की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor