The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsMadhya Pradesh

राहुल गांधी पर तंज, UCC और भोजशाला पर बड़ा बयान

Spread the love

इंदौर में भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के “कॉकरोच पार्टी” से समर्थन लेने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जिसने वर्षों तक देश का नेतृत्व किया, आज वह इतनी कमजोर हो गई है कि उसे “कल की पार्टियों” का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के नरेंद्र मोदी को एक साल में प्रधानमंत्री पद से हटाने वाले बयान को “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” बताते हुए कहा कि जनता किसी भी तरह के षड्यंत्र का हिस्सा नहीं बनेगी। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उन्होंने कहा कि यह देश की आवश्यकता है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए, जबकि धार की भोजशाला मामले पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने उसे मंदिर माना है और पूजा का अधिकार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जा सकता है, लेकिन हिंदू पक्ष ने पहले ही केविएट दायर कर दिया है। इसके अलावा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि गाय सबकी मां है और इसे किसी धर्म विशेष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान का भी समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *