The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय रायपुर में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रायपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबके आदर्श, ‘पद्म विभूषण’ धरती पुत्र श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पूढ़ापारा, रायपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा शास्त्री चौक स्थित अनाथ आश्रम में बच्चों को फल वितरण कर उनके आदर्शों को याद किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड श्याम सुंदर शर्मा,
समाजवादी पार्टी नेता, पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं किसान कल्याण फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश चौरसिया,
पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर सिंह,
यूजन जिला अध्यक्ष कैफ मंजूर,
यूजन सभा के जिला उपाध्यक्ष शानदार हैदर,
सचिव महेश यादव, शाम यादव, मान यादव, शादाब भाई सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण।

सभी ने नेता को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor