The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी , बच्चे शिक्षा से ही जीवन में बदलाव ला सकते हैं – रेखचंद जैन

Spread the love

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन नेइस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है छात्राओं को शिक्षा के द्वारा ही अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं ।इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वीं एवं 12 वीं में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा मेघावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप अब किसी बच्ची को पढ़ाई छोड़नी नहीं पड़ेगी उनकी शिक्षा में जो भी खर्च होगा वह सरकार करेगी ।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू , वरिष्ठ पार्षद एवं सभापति पी डब्लू डी यशवर्धन राव, पार्षद कमलेश पाठक, ललित राव,श्वेता बघेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज ,शाला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मेश्राम,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू, उपाध्याय,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन,गरुड़ मिश्रा,परमार मैडम प्राचार्य कन्या शाला क्रमांक 1, वंदना मंदनकर प्राचार्य महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, संचालक अफजल अलि सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत छात्राएं उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor