The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी,जवानों ने एक आतंकी को किया ढेर

Spread the love

THEPOPATLALजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दरअसल सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी।इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चांदगाम में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया है। इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ओके इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों के मुताबिक उन्हें इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *