Thursday, November 12, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पार्टी कार्यकर्ता की पिटाई मामले में तेज प्रताप यादव ने कहा— पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा

Spread the love

पटना: बिहार पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया। सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। जल्द ही अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा।’
दरअसल आरजेडी के एक नेता ने तेज प्रताप पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और गालियां दीं। पीड़ित नेता ने कहा कि तेज प्रताप ने नंगा करके उनकी पिटाई की और गालियां दीं। ये पूरी घटना बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पर हुई। राजद (RJD) के पटना महानगर युवा अध्यक्ष रामराज यादव के मुताबिक, 3 दिन पहले राबड़ी देवी के घर पर तेजस्वी यादव की तरफ से दी गई इफ्तार पार्टी के मौके पर तेज प्रताप यादव ने आवास के अंदर एक कमरे में उसे बंद कर उसकी पिटाई की, गालियां दीं और उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान तेज प्रताप ने ये भी कहा कि मैं जिसको मारता हूं, उसका वीडियो भी बनाता हूं।
रामराज ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव ने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और मेरी पिटाई करने लगे। उनका एक सहयोगी इस दौरान वीडियो भी बना रहा था। तेज प्रताप यादव खुद लात-जूते और मुक्के से मुझे मार रहे थे। तेज प्रताप ने करीब 18 मिनट में मुझे 500 से ज्यादा बार मां-बहन की गालियां दीं। वे तेजस्वी यादव को भी गाली दे रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor