Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिटफंड कंपनी की डेढ़ करोड़ की प्रापर्टी बेचकर निवेशकों को पैसा लौटाएगा प्रशासन

Spread the love

रायपुर। राजधानी में पहली बार 2 फ्राॅड चिटफंड कंपनी की डेढ़ करोड़ की प्रापर्टी बेचकर उसमें जमा करने वाले पीड़ितों में बांटे जाएंगे। गुरुवार को बीएन गोल्ड की अमलीडीह स्थित प्रापर्टी और दिव्यानी की पुराना धमतरी रोड पर स्थित बंद पड़े ऑफिस की नीलामी होगी। तहसील ऑफिस में दोपहर 12 बजे से ही बोली लगने लगेगी। इन कंपनियों ने करीब 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है, लेकिन लंबी छानबीन के बाद उनकी केवल डेढ़ करोड़ की ही प्रापर्टी का पता चला है। उसी को नीलाम करने की प्रक्रिया की जा रही है। राज्य के एक-दो शहरों में प्रापर्टी नीलाम कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जा चुका है। रायपुर में पहली बार कार्रवाई नीलामी तक पहुंची है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor