The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

09 शक्ति केंद्र के 45 बूथ स्तरीय बैठक संपन्न,बस्तानार मण्डल की बैठक संपन्न,45 पोलिंग के प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यों का हुआ सत्यापन

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । बस्तानार के तुरंगुल मे 09 शक्तिकेंद्र के 45 पोलिंग बूथ स्तरीय बैठक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बस्तानार मण्डल द्वारा किया गया।बूथ स्तर मे किये कार्यक्रम का आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रशाद मुख़र्जी,भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्यय के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेश की कांग्रेस सरकार ने तीन सालो मे कोई भी विकास कार्य नहीं किये है।हर वर्ग के लोग आज नाराज है। भाजपा कार्यकर्त्ता को एक जुट होकर चुनाव लड़ने की जरुरत है और आने वाले 2023 के चुनाव मे कांग्रेस को सबक सीखना है। किसानो को ठगने का काम किया है। बिजली हाफ नहीं हुआ,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है।नरेंद्र मोदी जी ने हर किसानो के खाते मे सम्मान निधि पहुंचाया।हर घर को गैस दिया, हर घर को छत दिया। भूपेश सरकार ने आयुष्मान कार्ड बंद कर दिए है,केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं को भूपेश सरकार बंद कर रही है।पूर्व विधायक लछुराम कश्यप ने कहा 25 कार्यकर्त्ता को हर बूथ मे जवाबदारी मिली है।पूरी जिम्मेदारी से वे अपना काम करेंगे।15 साल तक भाजपा की सरकार थी। किसानो के हित मे डॉ रमन सिंह ने काम किया।कांग्रेस गंगा जल की कसम खाकर सरकार मे आई है।2023 मे विधानसभा चुनाव है, कांग्रेस को सबक सिखाने की जरुरत है।भूपेश सरकार स्वसहायता समूह का कर्जा माफ करेंगे वो भी नहीं किये।मण्डल अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा भूपेश सरकार की विफलताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचने की जरुरत है,भाजपा सरकार ने अनेको विकास कार्य किये है। जनता को छलने का काम किया कांग्रेस ने किया है। इस बैठक को विनायक गोयल,कामदेव बघेल,लछीन यादव, रैतूराम,बलदेव मंडावी ने भी अपना उद्बोधन दिया।
भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस के सरपंच सहित 09 कार्यकर्ताओ ने भाजपा मे प्रवेश किया।कार्यक्रम का संचालन संतोष ठाकुर एवं आभार बलदेव मंडावी ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से बस्तानार मण्डल के सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *