The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मेमू समेत 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द होने से बढ़ी या​त्रियों की परेशानी, 11 तक रहेगी रद्द

Spread the love

रायपुर। मेमू सहित 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द होने की वजह से गुरुवार से दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव से रायपुर आने—जाने वाले दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दे कि तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए 6 से 11 जनवरी तक मेमू समेत 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन में विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। वहीं भंडारा रोड स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग किया जाएगा।6 से 10 जनवरी तक गेवरा रोड–इतवारी एक्सप्रेस, 7 से 11 जनवरी तक दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन, गोंदिया-इतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन, इतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन, गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। इन्हीं तारीखों में इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस व इतवारी-गेवरा रोड एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। 8 जनवरी को निजामुद्दीन से विशाखापट्‌टनम तक चलने वाली समता एक्सप्रेस को नागपुर व भंडारा रोड रेलवे स्टेशनों पर 35 मिनट तक रोका जाएगा।इसके कारण यह ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग व रायपुर स्टेशन पर देरी से पहुंचेगी। रायपुर में देरी से रवाना होने के कारण महासमुंद होते हुए गंतव्य विशाखापट्‌टनम भी देरी से पहुंचेगी। ट्रेनों को रद्द करने के कारण लोगों को परेशानी होगी। रेलवे ने शीतकालीन छुट्‌टी के दौरान रद्द की गई 37 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। इससे लोगों की परेशानी दूर हुई है। दूसरी तरफ कोहरे के कारण सारनाथ एक्सप्रेस हफ्ते में केवल चार दिन चल रही है। इसके कारण उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उसी रूट की दूसरी ट्रेनों में वेटिंग मिलने से समस्या भी बढ़ गई है। यह ट्रेन फरवरी तक ऐसे ही चलती रहेगी। रेलवे ने कोहरे के कारण ऐसा निर्णय लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *