The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से मारी टक्कर,बाइक सवार एक की मौत दो घायल

Spread the love

जांजगीर । पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डुडगा निवासी पुनिराम रोहिदास 60 वर्ष, बलिराम 48वर्ष पुत्र मोहित राम और संजय वाणी 36वर्ष पुत्र अमरनाथ तीनों राजमिस्त्री का काम करते हैं। बुधवार रात तीनों एक साथ एक बाइक पर काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत भदरा धान मंडी के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाय से टकराई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। तीनों को एंबुलेंस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पुनीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बलिराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं संजय वाणी को सामान्य चोट आई हैं। घटना की जांच में जुटी है पुलिस।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *