The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब बंदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिया ये बड़ा बयान

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार शराबबंदी के वादों को पूरा करने पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि इसी दिशा में कदम आगे बए़ाते हुए नशामुक्ति अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। मोहन मरकाम के मुताबिक हर गांव में भारत माता वाहिनी का गठन होगा। पहले चरण में दो हज़ार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में वाहिनी बनेगी। दो हज़ार की जनसंख्या वाले करीब 10 हज़ार ग्राम पंचायतों के चयन की प्रक्रिया जारी है। राज्य और जिलास्तर पर नोडल अफसरों की नियुक्ति हो चुकी है। मोहन मरकाम ने बताया कि ऐसे गांवों में स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 15 बिस्तर वाले नशामुक्ति केंद्र की स्थापना होगी। लोगों को नशे की लत से छुड़ाने के लिए गांवों में नशा मुक्ति केंद्र और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। भारत माता वाहिनी का गठन इसी उद्देश्य से किया जा हा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor