The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रूस यूक्रेन युद्ध पर नक्सलियों ने दिया ये प्रतिक्रिया

Spread the love

बस्तर। रूस यूक्रेन मामले पर नक्यलियों ने प्रतिक्रिया दी है। वही केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर युद्ध रोकने के लिए आवाज बुलंद करने भारत वासियों से की अपील। और कहा – मानव जाति को विनाश की ओर ले जाने वाले साम्राज्यवादियों के बीच के अंतरविरोधों के तीव्र स्तर में पहुंचने के कारण अब युक्रेन पर युद्ध शुरू हो गया है। रूस और अमेरिका के बयानों से यह साफ है कि यह यहीं नहीं रुकेगा। दुनिया का हित चाहने वाले हर शख्स से हमारी केंद्रीय कमेटी यह मांग करती है कि वे युद्ध रोकने का नारा बुलंद करें। देश के सभी उत्पीडित वर्गों, सामाजिक तबकों, जनता एवं जनवादियों का आव्हान करती है कि वे यूक्रेन में मौजूद भारत के नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार से सभी आवश्यक कदम उठाने की मांग करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor