The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कवर्धा वन परिछेत्र में भ्रष्टाचार की हदे पार, एक माह में ही दरकने लगी सीसी रोड, घटिया रा बना कमाई का जरिया

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कवर्धा वन परिछेत्र के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। एक माह में ही वन विभाग द्वारा बनाएं गए सीसी रोड फटने लगी है।जी हाँ कवर्धा वन विभाग द्वारा बोड़ला के वार्ड क्रमांक 10 के बैगा टोला में दो पार्ट में सीसी रोड का निर्माण किया गया। यानी कुल 750 मीटर सड़क निर्माण करीब 19 लाख 50 हजार लगभग में बनाया गया। लेकिन ठेकेदार ने इतना घटिया निर्माण किया जी सड़क एक माह में ही फटने लगी है। सड़क में इतना दरारें है कि दो पहिया वाहन व साइकल के चक्के अंदर घुस रहे है। वन विभाग के अफसर लगातार घटिया निर्माण कर लाखो रुपये बचा रहे है। बोड़ला के बैगा टोला में 19 लाख 50 हजार का सड़क बना पर मटेरियल घटिया उपयोग किया गया। जिसके कारण सड़क अभी से जर्जर होने लगी है।सूचना बोर्ड नहीकवर्धा वन विभाग की इतनी मनमानी चल रही है कि शासन के निर्देशों का भी पालन नही किया जा रहा है। जबकि शासन का स्पस्ट निर्देश है कि कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाना है, जिसमे कार्य की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, लेकिन वन विभाग के अफसर कार्य को छुपाने के चक्कर मे कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड भी नही लगाया जाता है, और कोई कार्य के बारे में जानकारी ले तो उन्हें जानकारी वन विभाग द्वारा नही दिया जाता, इस प्रकार कवर्धा वन परिछेत्र में अफसर जमकर मनमानी कर रहे है। जिससे लोगो को सुविधा भी नही मिल रहे है। ईधर बड़े अफसर भी आंख बंद कर बैठे हुए है।वर्सन..सड़क का निर्माण बोड़ला के वार्ड 10 में किया गया है। सड़क दरक गया है। इसकी जानकारी नही है। कल देखवाकर रिपेरिंग कर दिया जाएगा।एल.एन. सोनी, प्रभारी रेंजर कवर्धा वन विभाग

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *