The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

बाइक-ऑटो भिड़ंत, 10 महिला मजदूर घायल

Spread the love


जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार 10 महिला मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकॉज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
ऑटो सवार घायलों से मिली जानकारी के अनुसार मावलीभाटा निवासी परमेश जो कि ऑटो चलाने का काम करता है, अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको, पारो सभी को लेकर बुधवार की शाम को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई करके वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान मेकॉज के सामने बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी घायलों को मेकॉज में भर्ती किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor