Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

इतिहास के सर्वोच्च बलिदानी गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर भाजपाइयों व समाज ने टेका मत्था

Spread the love
”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। इतिहास में राष्ट्र, धर्म व समाज  के लिए अपने चार साहिबजादों सहित अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले सिख समाज के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाई जा रही है,गुरुगोविंद सिह अप्रतिम शौर्य, अद्भभुत साहस,दृढसंकल्पित, मजबूत इच्छा शक्ति को लेकर खालसा पंथ की स्थापना की थी उनकी जयंती के एक दिवस पूर्व गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पुराना बस स्टैंड में मत्था टेककर क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि व आम जनमानस के सलामती की प्रार्थना नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष प्रकाश वाधवानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी,कुलेश सोनी ,प्रकाश थारवानी,पिन्टू यादव, लक्ष्मण गौतम, आशीष शर्मा ने की। साथ ही कोविड-19 संक्रमण के तीसरे लहार से मानव समुदाय को बचाव के लिए दुआएं की। गौरतलब है कि पिछले 1 सप्ताह से स्थानीय गुरुद्वारे में विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकलती थी साथ ही शोभा यात्रा का भी आयोजन होना था लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल के लागू हो जाने के कारण उक्त कार्यक्रम स्थगित हुए तथा प्रोटोकॉल के सारे नियम को पालन करते हुए शबद कीर्तन जो कि बाहर से आए जत्थे द्वारा किया जा रहा है उसमें भक्तजन सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले रहे थे जिसका समापन रविवार को दोपहर हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor