The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह पदभार ग्रहण करते ही किया घोर नक्सल प्रभावित थानों का दौरा

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उनका फोकस अपराधों एवं नक्सल समस्याओं पर रहेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का दो दिवसीय दौरा घोर नक्सल प्रभावित थाना, चौकी एवं कैम्पों का था। प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज के साथ बन रहे बेस-कैम्प परवीडीह के कार्यो का अवलोकन किया तथा थाना औंधी के महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित धान बैरियर का जायजा लिया साथ ही थाना औंधी, मदनवाड़ा, सीतागांव, डोमीकला एवं थाना चिल्हाटी का दौराकर थाना मानपुर में रात्रि विश्राम किया, दूसरे दिन थाना खड़गांव, बैस कैम्प पल्लेमाड़ी, जक्के, थाना मोहला एवं अम्बागढ़चौकी का दौरा पश्चात वापस राजनांदगांव आये। अपने भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आई.टी.बी.पी. के अधिकारियों से मुलाकात की एवं थाना/चौकी/कैम्प का निरीक्षण कर वहां पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनका हाल जाना, किसी को कोई परेशानी होने पर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भवन, बैरक की हालत एवं जवानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं नक्सलियों से डट कर मुकाबला करने हेतु जवानों को टेक्टीकल ब्रीफ कर उनका मनोबल बढ़ाया गया, अपने बीच पुलिस अधीक्षक को पाकर जवानों का उत्साह दुगना हो गया।उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor