The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवा रायपुर में बैठे किसानों से बातचीत नहीं करना शर्मनाक —बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के नाम पर राष्ट्रीय राजनीति करने वाले और लखीमपुर खीरी में पचास-पचास लाख रुपए बांटते हैं लेकिन अपनी ही राजधानी में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करने तक का समय नहीं निकाल पा रहे हैं यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वास्तव में बघेल अब राष्ट्रीय नेता हैं, उनका छत्तीसगढ़ के किसानों से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और पंजाब के किसानों की तो सुध है लेकिन अपने राज्य के विस्थापितों के लिए कोई हमदर्दी नहीं है। अग्रवाल ने कहा है कि नवा रायपुर के सत्ताईस गांव के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से लगातार धरने पर हैं, वे धरनास्थल पर खाना पीना भी कर रहे हैं और अपनी माँग पूरा हुए बगैर जाना नहीं चाहते इसका मतलब है कि अब पानी सिर से गुजर चुका है। अग्रवाल ने कहा कि सरकार को विस्थापित किसानों की चिंता नहीं है बल्कि वहाँ पर मुख्यमंत्री निवास, मंत्री निवास, राजभवन एवं नया रायपुर नंबर दो की योजना बना कर और ठेका देकर कमीशनखोरी की चिंता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor