The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

तीसरे टेस्ट में विराट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे,कई बड़े रिकॉर्ड निशाने पर

Spread the love

THEPOPATLAL भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बता दें कि, फिलहाल दोनों ही टीमों ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर राखी है। भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में 113 रनों से शानदार जीत दर्ज की जबकि खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली पीठ में जकड़न के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे जिससे टीम को उनकी कमी खली। उम्मीद है की तीसरे और अंतिम टेस्ट में विराट की वापसी होगी और उनके सामने कई बड़े रिकॉर्ड निशाने पर रहने वाले हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *