The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

राजस्थान रॉयल्स ने लसिथ मलिंगा को बनाया टीम का फास्ट बॉलिंग कोच

Spread the love

THEPOPATLAL राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा को अपनी टीम का फास्ट बॉलिंग कोच बनाया है। टीम ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाई। मलिंगा ने पिछले साल आईपीएल और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था। आईपीएल में वह 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही दर्ज है।
मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट चटकाए। लसिथ मलिंगा इससे पहले मुंबई की टीम के साथ भी बतौर बॉलिंग कोच काम कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor