The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पद्रेश के कई हिस्सों में हो रही देर रात से बारिश, ठंड बढ़ी

Spread the love
“मनीष कुमार की रिपोर्ट”

रायपुर। प्रदेश के कई इलाकों में देर शाम से रूक—रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। तापमान की बात करें तो बीती रात रायपुर में पारा 17 डिग्री दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने बताया है कि ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी-कर्नाटक से उत्तर मध्य- महाराष्ट्र 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हरियाणा से लेकर दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक द्रोणिका के मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना है। जबकि उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *