The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के नाम पर ठगों ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ की ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। आदर्श नर्सिंग कॉलेज दतरेंगा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी खराब होने के कारण बदलने के लिए माह फरवरी 2021 में भाठागांव स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऐजंसी ड्रीम विजन गया था जहां वहां के कर्मचारी नरेश कुमार बाहेकर ने मुझे बताया कि आपकी बैटरी यहां नही मिलेगी बाहर से मंगवाना पड़ेगा जिसकी किमत 28,500 रू0 एंव चार्जर की किमत 2500 रू बताया था। दिनांक 20-02-21 को नरेश कुमार बाहेकर ने अपने व्हाटसप नंबर 7974700200 के द्वारा अपने बैंक ऑफ बड़ोदा के खाता क्रमांक 72680100003155 में रूपये भेजने के लिए बोलने पर उसकी बातो को विश्वाास करते हुए उसके उक्त खाते में मेरे खाता क्रमांक 26240100014313 बैक ऑफ बड़ोदा शाखा विवेकानंद नगर के खाते से 5000 रूपये आनलाइन दिनांक 22-02-21 को भाठागांव से भेज दिया था। दिनांक 23-03-21 को नरेश कुमार बाहेकर ने बैटरी आ जाने की बात कहकर कुरियर डिटेलस भेजकर शेष रकम भेजने के लिए कहने पर मैने शेष राशि 26000 रूपये मैने उसके उक्तत खाते में ऑनलाइन भेज दिया था। बैटरी हेतु कुल 31000 रूपये नरेश कुमार बाहेकर को भेज देने के बाद भी मुझे बैटरी उपलब्ध नही करवाया। जब प्रशासनिक अधिकारी को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने टिकरापारा थाने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor