Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी,इनमें 50 महिलाओं के नाम शामिल

Spread the love

THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची में 40-40 प्रतिशत महिलाएं युवा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। वाड्रा ने कहा कि जिन महिलाओं को टिकट मिला है उसमें पत्रकार, पार्टी की जिलाध्यक्ष, अभिनेत्री शामिल हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में महिला उम्मीदवारों की सूची भी पढ़ी। प्रियंका ने बताया कि पार्टी ने पंखुड़ी पाठक, सदफ जाफर, आराधना मिश्रा, अल्पना निषाद, चित्रा वर्मा, निर्मला चौधरी, रमा कश्यप, कांती पांडेय, लबोनी सिंह को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor