The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बारिश से हुई रबी फसल को ज्यादा नुकसान,राज्य सरकार देगी मुआवजा

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग और रायपुर जिले का भाटापारा से लगे हिस्सों में रबी की फसल होती है। अभी की जो बारिश हुई है, इससे रबी फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। विशेषकर उन जिलों में जहां रबी की खेती अधिक होती है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से हो रही बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यहां चना, अलीसी, मसूर, लाख-लाखड़ी और तिवड़ा, उतेरा की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। फलों और सब्जियों की खेती में भी व्यापक नुकसान की खबर आ रही है। अब सरकार ने सभी जिला कलेक्टर को खेतों का सर्वेक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कृषि मंत्री ने कहा, कृषि और उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले के साथ राजस्व अमले को साथ लेकर आकलन कराने को कहा गया है। गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फसलों के नुकसान के बारे में सारे कलेक्टरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

डबल भरपाई: बीमा की राशी भी, राज्य शासन से भी मदद
रविंद्र चौबे ने कहा सभी निर्देश दिए जा चुके हैं। (राजस्व पुस्तक परिपत्र) के तहत राशि का आवंटन किया जा रहा है। हमने कहा है, नुकसान का सर्वे कर बीमा कंपनियों को भी भेजें और किसानों को बीमा राशि भी दिलाएं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor