The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वार्ड क्रमांक 48 जमनीपाली मे सडक एवं नाली निर्माण के लिए वार्ड पार्षद ने किया भूमिपूजन

Spread the love

कोरबा। नगरपालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 48 मे भूमिपूजन किया गया। वार्ड पार्षद विजय साहू ने बताया कि वार्ड में भूमि पूजन किया।जिसमें 12 लाख रुपए की लागत से चंद्रा मोहल्ला एवं साहू मोहल्ला मे नाली एवं सडक निर्माण का भूमि पूजन किया गया।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दर्री मुकुंद सिंह कंवर ने बताया कि काफी समय नाली निर्माण व सडक की मांग रही हैं जिसे विधायक मद की राशि से स्वीकृति की गई हैं।जिसका भूमिपूजन किया गया है।
वार्ड पार्षद विजय साहू द्वारा लगातार निगम प्रशासन से वार्ड की विकास कार्यों के लिए प्रयास किया जा रहा है।वार्ड वासियों को साथ लेकर और उनके सहयोग से सभी कार्यों को पूरा कराया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू,सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, दुर्गा यादव, कमलेश गर्ग,खेम चंद्रा, समय लाल,टंकेश चंद्रा, बंगाली दादा एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor