The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने नए साल के पहले दिन सड़कों पर लकड़ियां डालकर आवाजाही को किया बाधित,बैनर भी लगाया

Spread the love

जगदलपुर। बीजापुर जिले में नए साल के पहले दिन एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नक्सलियों ने सड़कों पर पेड़ काटकर सड़क पर लकड़ियां डालकर आवाजाही को बाधित कर दिया। जानकारी के अनुसार देर रात कुटरू से करकेली जाने वाले सड़क पर नक्सलियों ने कई जगहों पर पेड़ काटकर बीच सड़क में रख दिया। जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने वहां अपना बैनर भी लगाया है। जिसमें नक्सलियों ने युवाओं को बस्तर फाइटर्स में भर्ती न होने का फरमान जारी किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor