The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”


बालोद। जिले में एक व्यक्ति के सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नगदी व सोने,चांदी के गहने चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नयापारा खुर्द पिथौरा जिला महासमुंद निवासी प्रमोद अवस्थी 41 वर्ष वर्तमान में देवारभांट गुरूर रोड स्थित चंद्रशेखर भण्डारी के मकान में विगत 04 माह से किराया में रह रहा है। वह वर्ष 2011 से हाई स्कुल देवारभांट में व्याख्याता के रूप में पदस्थ है। 2 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ अपने गांव चला गया था। घर का देखरेख करने गांव के रतन साहू को सामने दरवाजा का ताला चाबी दे दिया था, 04/07/2022 को प्रात: 11.00 बजे रतन साहू ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि सामने मेन गेट का दरवाजा का ताला टुटा हुआ है एवं उसके अंदर कमरे का भी दरवाजा खुला हुआ है। जानकारी मिलते ही प्रार्थी वापस आकर देखा तो अंदर के कमरे में रखा आलमारी का चाबी निकालकर किसी ने लाकर में रखे पर्स नगदी रकम 50,000 रुपये तथा सोने की 02 नग चैन, सोने की 02 नग अंगूठी, सोने का 03 जोडी टाप्स, सोने का 01 नग लाकेट, चांदी का 04 जोडी पायल कुल कीमती 45,000/- रूपये, जुमला कीमती 95,000/- रूपये एवं पत्नी सीमा अवस्थी की बैंक ऑफ बडौदा का पासबुक, एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *