The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ / लग्जरी कार में गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार,5 लाख 65 हजार का गांजा बरामद

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर /बालोद । जिले के गुरुर थाना क्षेत्र बीती रात पुलिस ने घेराबंदी कर लग्जरी कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर 56 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 65000 रुपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने nh-30 पुरुष से लगभग 100 मीटर आगे पुलिया के पास सामने से आ रही हौंडा कार क्रमांक सीजी 04 एच 7604 को घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए लेकिन वे सफल ना हो पाए । पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के दौरान कार में सवार युवकों ने अपना नाम शिवाजी गोड़ उम्र 20 वर्ष पिता मंगलू गोड निवासी हीरी नयापारा नबरन्गपुर ओडिशा तथा साथ बैठे युवक ने अपना नाम टिकेश्वर यादव पिता लालधार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गुटके ग्राम गोरई धमतरी बताया। कार की तलाशी लेने पर सीट के अंदर अलग से बॉक्स बना कर 15 पैकेट में सेलो टेप से लिपटा 56 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब्त गांजे की कीमत करीब ₹565000 बताई गई है वही परिवहन में उयोग युक्त वाहन होंडा कार अनुमानित कीमत ढाई लाख कुल जुमला कीमती 8 लाख 15 हजार को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर भारत 20 खाओ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor