Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों के संबंध में कलेक्टर ने ली जानकार, कॉलेज की डीन एवं डॉक्टरों की ली बैठक

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज के डीन एवं डॉक्टरों की बैठक लेकर कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी ली एवं उनकी पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कांकेर में मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिलने पर कॉलेज प्रबंधन एवं चिकित्सा स्टॉफ को बधाई देते हुए कलेक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, सभी को मिलकर कांकेर के मेडिकल कॉलेज को नयी दिशा प्रदान करना है। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए बिजली, पानी, फैकल्टी के लिए संसाधन, कुर्सी, टेबल, विद्यार्थियों के लिए छात्रावास एवं वहॉ की व्यवस्था, कॉलेज के लिए प्रोजेक्टर, लैब, माईक्रोस्कोब, बॉडी रखने के लिए टाब, विद्यार्थियों के लिए आने-जाने हेतु बस की व्यवस्था, डॉक्टरों की नियुक्ति, आवास व्यवस्था इत्यादि के संबंध में चर्चा किया गया एवं व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन एम.एल. गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर सहित मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.आर. नेताम, विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता किंण्डो भी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor