जिला अस्पताल में 15 डॉक्टर समेत 43 स्टाफ हफ्तेभर में संक्रमित,कोविड मरीजों की बढ़ी परेशानी
जांजगीर । जिले में भी हालात चिंताजनक हो चले हैं। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यहां ये सामने आई है कि ज्यादातर फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। सिर्फ जांजगीर जिला अस्पताल में ही 15 डॉक्टर समेत 43 स्टाफ हफ्तेभर में संक्रमित हो चुके हैं। जिसके चलते सामान्य मरीजों से लेकर कोविड मरीजों के लिए भी परेशानी काफी बढ़ गई है। जिले की 17 लाख की आबादी इसी जिला अस्पताल पर ही निर्भर है।नए साल के पहले कोरोना के मरीज कम आ रहे थे। यहां तक की 1 जनवरी से भी आंकड़े इन दिनों की अपेक्षा कम थे। मगर हफ्तेभर में ये आंकड़े लगातार 100 के पार जा रहे हैं। इन्हीं संक्रमित मरीजों में जांजगीर जिला अस्पताल के 43 लोग भी शामिल हैं। जो पिछले एक हफ्ते के अंदर ही संक्रमित हो गए हैं।

