The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कलयुगी पति ने पत्नी की दोनों हथेली सब्बल से काट कर आरोपी फरार,तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । कोरबा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ ने सब्बल से अपनी पत्नी की हथेली काट दी। महिला के दोनों हाथों की हथेली 90 फीसदी से ज्यादा कट गई है। वह बेटे की शादी के लिए रुपए मांगने ससुराल पहुंची थी। इस दौरान पति ने हमला कर दिया। महिला की सौतन ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी दर्री निवासी शकुंतला 46 वर्ष की शादी साल 2008 में पनगवा निवासी धरमपाल से हुई थी। दोनों से एक बेटा और एक बेटी है। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन फिर पारिवारिक विवाद के चलते धरमपाल ने तीन साल बाद ही शकुंतला को घर से निकाल दिया। इस पर वह बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई और वहीं रहने लगी। इस बीच बच्चों का उनके पिता के घर आना-जाना लगा रहता था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *